फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टेंडर में खेल का आरोप, जांच के लिए राज्यमंत्री ने लिखा पत्र

Thu, 26 Oct 2023 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सिंचाई विभाग ने नहर सर्विस रोड के अलग अलग 24 कार्याें के लिए निविदा मांगी थी। इसमें गड़बड़ी करने और मनमानी तरीके से निविदा रद्द करने का आरोप लगाकर एक ठेकेदार ने शिकायत की। टेंडर में लगे खेल के आरोपों की जांच के लिए राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने मुख्य अभियंता सिंचाई को पत्र लिखा है। हालांकि एक्सईएन सिंचाई ने आरोप बेबुनियाद बताए हैं।
विज्ञापन

सिंचाई खंड कानपुर की ओर से 24 कामों के लिए करीब 6.27 करोड़ रुपये की निविदा निकाली गई है। 12 अक्तूबर को तकनीकी निविदा खोलने की तिथि थी। तकनीकी निविदा में कई ठेकेदारों के आवेदन रद्द कर दिए गए। इसका कोई सही कारण नहीं बताया गया। जबकि लॉग इन करने पर मंजूर किए गए टेंडरों का ब्योरा भी प्रदर्शित नहीं हो रहा। इस पर ठेकेदार सूरज प्रसाद द्विवेदी ने विभागीय अधिकारियों व एक दलाल की मिली भगत का आरोप लगाया। ई-टेंडर में गड़बड़ी का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री, राज्यमंत्री, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता व डीएम को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने ठेकेदार की ओर से लगाए गए आरोप के क्रम में मुख्य अभियंता सिंचाई को जांच के लिए पत्र लिखा है।
इधर एक्सईएन सिंचाई सुरेंद्र कुमार कौशल ने बताया कि ई-टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है। तकनीकी बिड रद्द किए जाने की वजह दर्शाई गई है। किसी को ऑनलाइन ब्योरा नहीं दिख रहा तो कार्यालय में आकर देख सकता है। कुल 97 ठेकेदारों ने निविदा में भाग लिया। अभिलेख पूरे नहीं होने पर कई के आवेदन रद्द हो गए। अब 4 कामों के लिए दोबारा से टेंडर मांगे गए हैं। गड़बड़ी का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें