फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए कब्रों पर प्रार्थना

Wed, 02 Nov 2016 11:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ईसाई समुदाय ने आत्माओं का दिन मनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के ईसाई समुदाय ने बुधवार को श्रद्धा के साथ आल सोल्स डे (आत्माओं का दिन) मनाया। चुन्नीगंज स्थित ईसाई कब्रिस्तान में काफी संख्या में मसीह समाज के लोगों ने अपने पुरखों और दुनिया से अलविदा कह चुके लोगों की कब्रों पर फूल, माला, मोमबत्ती आदि जलाकर श्रद्धांजलि दी। सभी ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

इस खास दिन पर यहां कब्रिस्तान में कराए गए निर्माण कार्यों का उद्घाटन कराया गया। ईसाई कब्रिस्तान में बनाई गईं कई सड़कें, बीस नई रोड लाइटें, नया वजूखाना, पानी की टंकी, कब्रिस्तान का प्रबंधन कार्यालय, पार्किंग और लोगों के बैठने के सेल्टर और बेंचों का उद्घाटन किया गया। यह निर्माण कार्य नगर निगम के उप सभापति हाजी सुहेल अहमद के प्रस्ताव पर कराए गए। इसका उद्घाटन हाजी सुहेल, विधायक सतीश निगम, पार्षद शिब्बू अंसारी, मोहम्मद सारिया, सोनी मिश्रा ने किया। इसमें फादर सेबेस्टियन फान्सिस, मनोज मैकार्टीस, एचएल खोजी, डायमंड यूसुफ, संदीप सलोमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें