फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दीपावली से पहले गड्ढामुक्त होंगी मंडल की सभी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दीपावली से पहले मंडल के सभी जिलों की सड़कों को गड्ढामुक्त करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सुधारात्मक कार्य तेज किए जाएंगे। बुधवार को मंडलायुक्त शिविर कार्यालय में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों को सड़क मरम्मत प्राथमिकता से पूरी करने और यातायात नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में सड़कों की स्थिति और दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने पुलिस और परिवहन विभाग को नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई बढ़ाने तथा दीपावली के दौरान यात्री बसों की नियमित जांच कर उल्लंघन मिलने पर चालान करने के निर्देश दिए।

स्कूली वाहनों की भी जांच
नवंबर के पहले सप्ताह में स्कूली वाहनों की सघन जांच होगी। संयुक्त अभियान में फिटनेस, परमिट, जरूरी अभिलेख, सुरक्षा उपकरण और चालकों के लाइसेंस जांचे जाएंगे। खामियां मिलने पर संचालकों पर कार्रवाई होगी। एंबुलेंस की भी जांच की जाएगी। मंडलायुक्त ने सभी जिलों में नियमित कार्रवाई के लिए प्रवर्तन अभियान का कैलेंडर तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें