फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सभी ने अपने अंदाज में की वोटिंग अपील

Sun, 19 Feb 2017 01:16 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मतदान की अपील करते दूल्हा और दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूबे में तीसरे चरण का मतदान रविवार 19 फरवरी को होगा। इसमें कानपुर, लखनऊ, इटावा सहित सूबे के 12 जिलों में 69 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। 826 प्रत्याशियों के बीच हो रहे इस चुनाव में 2.41 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग ने 3618 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। यहां पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


इन जिलों में होगा मतदान
 कानपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, फर्रूखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी व सीतापुर।

कानपुर के रहने वाले हिमांशु अग्रवाल और शैलेन्द्र यादव दूल्हे की ड्रेस में ही लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। शैलेन्द्र ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा की उचित व्यवस्था हो। साथ ही नए सरकारी स्कूल, कॉलेज खोले जाएं, वोटिंग के समय इसका ख्याल जरूर रखेंगे। आपराधिक छवि के प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे। पढ़े-लिखे प्रत्याशी चुनाव जीतकर विधानसभा लखनऊ पहुंचे, इसलिए सबको वोट देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें