कानपुर। खराब मौसम के कारण शुक्रवार को चारों फ्लाइट देरी से आईं। इस दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हैदराबाद की फ्लाइट 24 मिनट की देरी पर 1:09 बजे आई। इसमें 82 यात्री आए और 189 यात्री गए। वहीं, बंगलूरू की फ्लाइट 1:24 घंटे की देरी पर 1:29 बजे आई। इसमें 153 यात्री आए और 183 यात्री गए। दिल्ली की फ्लाइट 38 मिनट की देरी पर 2:38 बजे आई। इसमें 137 यात्री आए और 179 यात्री गए। मुंबई की फ्लाइट 51 मिनट की देरी पर 3:26 बजे आई। इसमें 142 यात्री आए और 187 यात्री गए। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। (संवाद)