फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव बहिष्कार की चेतावनीः ग्रामीणों को समझाने पहुंचे डीएम-एसपी, इस वजह से थे खफा

Wed, 10 Apr 2019 08:38 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते डीएम-एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा जिले में विकासखंड चरखारी के ग्राम गुढ़ा में बैंक नही तो वोट नही के नारे के साथ लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दे चुके ग्रामीणों को समझाने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गांव पहुंच गए। उन्होंने गांव में बैंक की उपशाखा चलाने के निर्देश देते दिए। आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए। तब अफसरों ने निष्पक्ष होकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन


ग्राम गुढ़ा में 40 वर्ष से इलाहाबाद की बैंक शाखा संचालित थी। मार्च माह में गुढ़ा शाखा को गौरहारी गांव में स्थानांतरित कर दिया गया, जिससे ग्रामीण भड़क गए थे। 22 मार्च को ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी थी।

बुधवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव, पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ ने गांव में चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्या सुनकर 11 अप्रैल से गांव में उपशाखा खोलने का भरोसा दिलाया। जिस पर ग्रामीण मान गए और मतदान में हिस्सा लेने की सहमति जताई। इस मौके पर डीएम ने कहा कि सभी प्रकार के दुराभाव को दूर करके ग्रामीण मतदान करें। इस दौरान सीओ दिनेश यादव, एसएचओ अनूप कुमार दुबे, गौरहारी चौकी प्रभारी स्वतंत्र गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रेम राजपूत सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें