फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद अलर्ट जारी, रेलवे व बस स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया। इटावा जंक्शन, बस स्टैंड समेत शहर के प्रमुख चौराहे व तिराहे की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई। प्लेटफार्म पर वेटिंग हाल समेत बाहर बैठे यात्रियों समेत ट्रेनों में संदिग्धों की तलाशी ली गई। काफी मात्रा में पुलिस फोर्स देख बिना वजह स्टेशन पर घूम रहे लोग खिसक गए।
विज्ञापन

दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया। सोमवार देर शाम डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने पुलिस अफसरों के साथ इटावा जंक्शन पर आरपीएफ व जीआरपी टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें प्लेटफार्म एक से लेकर पांच तक बैठे यात्रियों के सामान को एक-एक करके चेक किया गया। डॉग स्क्वाड टीम के साथ इटावा जंक्शन पर सभी प्लेटफार्म सर्कुलेटिंग एरिया टिकट विंडो आदि स्थानों पर सघन चेकिंग की गई कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। साथ ही प्रतीक्षालय में ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों की भी पड़ताल की गई। इसके अलावा इटावा जंक्शन से अप-डाउन में रुकने वाली ट्रेनों में यात्रियों की तलाशी की गई। कई लोगों से आने-जाने के बारे में पूछा गया। साथ ही उनके आधार कार्ड भी चेक किए। इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं पकड़ी गई। इसके बाद अफसरों ने बस स्टैंड पर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध दिखने वाले यात्रियों से पूछताछ की गई। इस मौके पर जीआरी सीओ उदय प्रताप सिंह, आरपीएफ निरीक्षक दिनेश कुमार, जीआरपी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा समेत कई अफसर व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें