जहरीली शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। इस पर हत्या समेत अन्य 16 मामले दर्ज हैं। रैपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने टीम के साथ पांच हजार के इनामी वांछित लवलेश पटेल उर्फ रविन्द्र पटेल पुत्र काशी प्रसाद पटेल निवासी देहरूच माफी को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में लवलेश पटेल ने बताया कि आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए सहयोगियों के साथ अवैध रूप से शराब के ठेकों में बिक्री करता था। विगत कई वर्षों से सक्रिय रूप से अवैध शराब की खेप प्रयागराज से लेकर जनपद में लाकर शराब के ठेकेदारों के माध्यम से खपत करता था।