फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजेती शराब कांड खुलासा: मिथाइल अल्कोहल से बनी शराब पीने से हुई थी मौत, रनियां से खरीदा था केमिकल

Sat, 18 Apr 2020 01:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सजेती शराब कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के सजेती में हुए शराब कांड मामले में पुलिस की जांच में एक नया खुलासा हुआ है। आरोपियों ने शराब बनाने के लिए रनियां (कानपुर देहात) की एक फैक्टरी से केमिकल खरीदा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि केमिकल मिथाइल अल्कोहल है।
विज्ञापन


इसी मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार को मवई भच्छन गांव में अंकित सचान (30) और अनूप सचान (32) की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई थी। मामले में ठेका संचालक शिवमंगल सिंह, दिग्विजय और ओमवीर जेल भेजे जा चुके हैं।
 
विज्ञापन

पुलिस ने गुरुवार देर रात मवई भच्छन गांव के प्रधान रणधीर सिंह, मढ़ा गांव के पूर्व प्रधान जगत सिंह और उसके भतीजे लाल सिंह को गिरफ्तार किया। सीओ घाटमपुर रवि कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर पुत्तन को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जिस केमिकल से ये शराब बनाते थे उसे वह रनियां स्थित एक फैक्टरी से खरीदते थे। शनिवार को पुलिस चारों को जेल भेजेगी। वहीं, घाटमपुर पुलिस पांच दिन से एक गांव के पूर्व प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ ने बताया कि केमिकल बेचने वाले को भी जेल भेजा जाएगा।

जहर है मिथाइल अल्कोहल
मिलावटी शराब के धंधे का जब कभी पर्दाफाश या जहरीली शराब से मौतें हुईं, उन सभी में एक तथ्य समान रहा है। शराब माफिया मिथाइल अल्कोहल का इस्तेमाल करते हैं। सजेती शराब कांड में भी ऐसा ही हुआ। आबकारी विभाग के अफसरों के मुताबिक मिथाइल अल्कोहल एक तरह से जहर है। इसके इस्तेमाल में मात्रा बढ़ते ही लोग पीकर मर जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें