फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड: 11 मौतों के मामले में बसपा नेता के पिता को भी बनाया आरोपी

Sat, 23 Mar 2019 11:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जहरीली शराब केस
विज्ञापन
कानपुर में जहरीली शराब से हुई 11 मौतों के मामले में बसपा नेता योगेंद्र कुशवाहा के पिता मुंशी लाल को पुलिस ने आरोपी बनाया है। पुलिस ने फरार मुंशी लाल के अलावा ठेका संचालक उपेंद्र सिंह व सुरेश यादव की तलाश में उन लोगों के घरों व ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


घाटमपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि योगेंद्र कुशवाहा साथियों के साथ नकली व मिलावटी शराब बनाता था। इस काम में योगेंद्र के पिता मुंशीलाल बराबर का सहयोग करते थे।  घाटमपुर में अंग्रेजी व देसी शराब की दुकानों के लाइसेंसी राधेश्याम मिश्रा को षड्यंत्र का आरोपी बनाया गया है।

आईपीसी की धारा 120 बी लगाई गई है। राधेश्याम कैंसर से पीड़ित है। गंभीर होने के चलते उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। सीएमओ को मामला रेफर किया जाएगा। वहीं घाटमपुर स्थित उपेंद्र सिंह के शराब ठेके के सेल्समैन राहुल यादव को कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी पुलिस ने कर ली है। विवेचक सोमवार को राहुल की कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें