फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब जेल में मिले दो बाहुबली 

Thu, 13 Apr 2017 10:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी और अक्षय प्रताप सिंह
विज्ञापन
प्रशासनिक आधार पर बांदा के मंडल कारागार भेजे गए बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी से रविवार को एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने मुलाकात की। दोपहर के समय कारागार में प्रवेश करने वाले एमएलसी कई घंटे बाद कारागार से बाहर निकले। दोनों के बीच कारागार में काफी देर तक बातचीत हुई। 
विज्ञापन


प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रशासनिक आधार पर गाजीपुर जनपद के घोसी विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी 30 मार्च को मंडल कारागार लाए गए। उनके मंडल कारागार में आने के बाद जेल की सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी गई। पीएसी जवानों के साथ दो डिप्टी जेलरों को शासन ने उनकी निगरानी में लगा दिया।

कुंडा (प्रतापगढ़) के बाहुबली विधायक और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह के अति करीबी माने जाने वाले एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने रविवार को मंडल कारागार में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से मुलाकात की। देर तक दोनों  के बीच बातचीत हुई।
विज्ञापन


उधर, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह और मुख्तार अंसारी से मुलाकात के बारे में जेल अधीक्षक हरीबख्श सिंह ने बताया कि एमएलसी झांसी से लौटते वक्त उनसे जेल में मुलाकात करने आए थे। मुख्तार अंसारी से मुलाकात नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें