इटावा। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सैफई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सैफई मेला मैदान में सपा प्रमुख अखिलेश यादव परिजनों के साथ नेताजी की समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। बड़ी संख्या में सपा नेता और पार्टी कार्यकर्ता भी पहुंचेंगे। कई बड़े नेता भी पहुंच सकते हैं। सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी समाधि स्थल पर पहुंचे और उन्होंने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। कार्यक्रम में सपा के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, सांसद आदित्य यादव, सांसद अक्षय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव भी आ सकते हैं। संवाद