समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा पर तंज कसने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देते। कानपुर में आज पीएम मोदी की रैली से ठीक पहले अखिलेश ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पीएम मोदी पर हमला बोला।
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि- सुना है सपा के समय बनी लखनऊ व गाजियाबाद मेट्रो का पुन: उद्घाटन व कानपुर में शिलान्यास करने दिल्ली से माननीय आ रहे हैं। लगता है वो आखिरी बार उद्घाटन का शौक पूरा कर रहे हैं। बस लखनऊ वाले यह सुनिश्चित कर लें कि ‘शिलापट्ट’ पर उनके वरिष्ठ का नाम है कि नहीं...