जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं सियासी घमासान भी तेज होता जा रहा है। इसी सियासी घमासान के क्रम में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भाजपा सरकार पर हमला किया।
अखिलेश ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा कि- समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों में लागू आरक्षण विरोधी 13 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली के सख्त विरोध में है। साथ ही लिखा कि दलित, ओबीसी, पिछड़ा, कमजोर, वंचित विरोध केंद्रित ये नीति संविधान की उपेक्षा व अवहेलना है।