अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ट्वीट करते हुए प्रदेश सरकार को घेरा। अखिलेश ने ट्वीट करते हुए सवाल किया कि AMU के छात्रों पर लाठीचार्ज करवाना किस तरह की राजनीति है. कम से कम शिक्षा के क्षेत्र को तो राजनीतिक आग में नहीं झोंकना चाहिए. पुलिस ने जिस प्रकार अपनी भूमिका निभायी है उससे लगता है कि इस सरकार में पुलिस सबके लिए न होकर कुछ ख़ास लोगों के लिए ही सक्रिय होने को मजबूर है।