फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के चार साल पर अखिलेश का वार, बोले-...सौहार्द को मारने वाली सरकार का आज से काउण्टडाउन शुरू

Sat, 26 May 2018 07:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को 26 मई को चार साल पूरे हो गए। सरकार से चार साल पूरे होने पर बीजेपी नेता और समर्थक जश्न मना रहे हैं। सरकार की नीतियों उपलब्धियों और कार्यों को गिना रहे हैं। दूसरी ओर विपक्षी दल तमाम मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में जुटे हैं। कांग्रेस इस दिन को पूरे देश में 'विश्वासघात दिवस' के रूप में मना रही है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन

 

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बड़ौत में बिजली के बढ़े दाम व गन्ने के बकाया भुगतान के विरोध में धरने पर बैठे व महोबा, हमीरपुर, बांदा में कर्ज माफ़ी के झूठे वादे के मारे किसानों की मौत। आज कामयाबी गिना रही सरकार का सच बयां कर रही है। खेती, कारोबार, उद्योग व सौहार्द को मारने वाली सरकार का आज से काउण्टडाउन शुरू.

विज्ञापन




 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें