फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- पश्चिम से चली हवा करेगी BJP का सफाया, इंडिया गठबंधन पर कही ये बड़ी बात

Wed, 24 Apr 2024 02:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ताखा के एसएस मैमोरियल इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बांड के जरिए भाजपा ने वसूली की है। मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्री में ज्यादा चीनी है, सांसदी लड़कर तो सिर्फ हाजिरी दे रहे हैं।
विज्ञापन
akhilesh yadav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम से चली हवा इस चुनाव में भाजपा का पूरी तरह से सफाया कर देगी। यह बात बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ताखा के एसएस मैमोरियाल इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने इलेक्ट्रोरल बांड के नाम पर चंदा नहीं सिर्फ वसूली की गई है।

विज्ञापन

दोपहर लगभग एक बजे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संबोधन शुरू किया। इसमें उन्होंने कहा कि ये चुनाव गर्मियों में होने जा रहा। चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने लगी है। कहा कि अभी तो हर दिन शाम को आंधी आएगी। बोले- जो पश्चिम से हवा चली है, वह भाजपा का सफाया करेगी।

विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन को इंडिया कहने से भी बचते हैं। वह उसे इंडी कहकर बुला रहे हैं। कहा कि पहले चरण ने रुझान दे दिया है। किसान, नौजवान इस बार सपा के पक्ष में वोट कर रहा है। इलेक्टोरल बांड का जिक्र करते हुए कहा कि चंदा पांच रुपये, एक हजार, एक लाख, दो लाख दिया जाता है।

वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से भी चंदा वसूल लिया
कोई भी चंदा छह सौ करोड़, एक हजार करोड़ नहीं देता है। इलेक्ट्रॉल बांड के नाम पर भाजपा ने वसूली की है। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के सहारे सब रुपये वसूला गया है। कहा कि वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से भी चंदा वसूल लिया। आगे कहा कि बीमारी को भगवाने के लिए भाजपा ने ताली और थाली बजवाई।

इंडिया गठबंधन किसानों का कर्ज माफ करेगी
पुरानी गारंटी जुमला थी, अब नई गारंटी घंटी है जो बजती रहेगी। कहा कि भाजपा ने 16 लाख करोड़ रुपये उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया है। इसमें कई ऐसी कंपनी हैं, जिन्हें बैंकों से दोबारा कर्ज दिला दिया और उसमें से ही चंदा ले लिया। दावा कि इंडिया गठबंधन किसानों का कर्ज माफ करेगी।
विज्ञापन

सिर्फ हाजिरी लगाने के लिए चुनाव लड़ा जा रहा
आरोप लगाया कि भाजपा ने पांच करोड़ से ज्यादा वालों का ही कर्ज माफ किया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर भी कहा कि चुनाव को देखते हुए भाजपा ने यह निर्णय लिया। उन्होंने मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह का बिना नाम लिए हुए कहा कि बताओ मंत्री में ज्यादा चीनी या सांसद बनने में? जब मंत्री में ज्यादा चीनी है, तो कोई सांसद क्यों बनेगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ हाजिरी लगाने के लिए चुनाव लड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें