आपको बताते चलें कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सबसे ज्यादा जवान यूपी से ही थे जिसमें कन्नौज, इटावा और उन्नाव जिले से भी तीन जवान शहीद हुए थे। अखिलेश यादव ने पहली बार वोट डालने जा रहे मतदाताओं से सवाल किया है क्या वो अपना पहला वोट पुलवामा हमले में शहीद जावानों देंगे।
इसके साथ ही अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग द्वारा मायवती पर प्रचार करने की रोक लगाने पर भी सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा क्या चुनाव आयोग पीएम से पूछेगा कि आर्मी के नाम पर वो क्यों वोट मांग रहे हैं।