फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पल कांड: अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर बोला हमला, कहा यूपी में है जंगलराज

Sat, 08 Jun 2019 01:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
ट्वीट के साथ अखिलेश यादव ने ये तस्वीर पोस्ट की है - फोटो : ट्विटर
यूपी के अलीगढ़ में हुई एक दिल दहला देने  वाली वारदात के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहोल है। इसी बीच कई दिनों से शांत अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला। इस बार अखिलेश के निशाने पर सिर्फ सीएम योगी ही नहीं उन्नाव से भाजपा के सांसद साक्षी महाराज भी रहे। 


 


विज्ञापन

2 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश बोले 'जेल में बंद रेप के आरोपी से भाजपा के सांसद मिलने जाते हैं। डीजीपी साहब के घर के बाहर से अपहरण हो जाते हैं। अलीगढ़ में चार दिन तक बच्ची की तलाश में जुटी नाकाम पुलिस हाथों में लाश लेकर आती है। ये तस्वीर है यूपी में व्याप्त जंगलराज की।
 
विज्ञापन

3 of 5
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
दो दिन पहले साक्षी महाराज ने सीतापुर जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से मुलाकात की थी और चुनाव में सहयोग के लिए उनका धन्यवाद भी किया था। जिसे अखिलेश ने आड़े हाथों लेते हुए योगी सरकार पर पलटवार किया है।

 

4 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
आपको बताते चलें कि अलीगढ़ में दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के परिवार ने दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की है। बच्ची की मां का कहना है कि कठोर कार्रवाई न होने से दोषियों के इरादे मजबूत होंगे। वहीं इस वारदात के बाद एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर आनंद कुमार ने बताया 30 मई को घटना हुई और 31 को एफआईआर दर्ज की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
दो लोगों को दबिश देकर पुलिस ने गिरफ्तार किया। बच्ची के शव से नमूने लेकर फरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। एसपी ग्रामीण की अध्यक्षता में मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। इसमें फॉरेंसिक साइंस टीम, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और विशेषज्ञों की टीम फास्ट ट्रैक आधार पर जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें