यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज औरैया में मौजूदा योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला। अखिलेश ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि धान खरीद में यूपी सरकार ने किसानों को धोखा दिया। मंहगाई बढ़ती जा रही है, जीएसटी से व्यापारी परेशान बाजार वरवाद है। बीजेपी सरकार ने युवाओं की नौकरियां छीन ली। हज सब्सिडी खत्म करने पर बोलते हुए कहाकि भाजपा सरकार ने सपा सरकार द्वारा शुरू किए गए मथुरा, बरसाना सहित अन्य तीर्थस्थलों के विकास कार्यों को रोका, श्रवण यात्रा को भी रोका दिया।
भाजपा सरकार ने इज्जत घर को भगवा रंग में रंग कर धर्म का अपमान किया ।योगी सरकार पर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने बोला हमला कहा- जो हिन्दू धर्म का अपमान करते हों उन्हें अन्य धर्मों की चिंता नहीं हो सकता सपा सरकार द्वारा शुरू किए गए हिन्दू धर्मस्थलों के विकास कार्यों को जो सरकार रोक सकती है उससे हज सब्सिडी की उम्मीद कैसे कर सकते हैं । विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया को हम नहीं जानते। पार्टी के कार्यक्रमों में न बुलाये जाने की चाचा शिवपाल यादव की शिकायत पर अखिलेश ने कहा कि बहुत सारे कार्यकर्ता बिना बुलाये भी पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होते हैं।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार किसान और नौजवान के सवाल पर फेल हुई है। 27 तारीख को तहसील स्तर पर सपा का कार्यक्रम हो रहा है। फैजाबाद, गोरखपुर के काम रोक दिए। अपने ही काम रोक दिए उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है सरकार ने अपनी मंशा सही नहीं दिखाई।