अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए किया ट्वीट
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। अखिलेश ने भाजपा सरकार के संकल्प पत्र पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा सरकार के छह महीने पूरे होने पर पिछली सरकारों के काम-काज का लेखा-जोखा पेश किया था। सीएम योगी 2003 से 2017 तक के लिए पिछली सरकारों का लेखा-जोखा पेश कर रहे थे।
योगी ने पिछली सरकारों को भ्रष्ट बताते हुए कहा था कि पिछली सरकारों की नीयत ठीक नहीं थी। इस दौरान उन्होंने खास तौर से पिछली अखिलेश यादव सरकार पर निशाना साधा और कहा कि एसपी सरकार के समय बड़े 'कारनामे' हुए हैं। इन्हीं सभी बातों का जवाब देते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि 'भूल चुके जो अपना 'संकल्प पत्र', 'श्वेत पत्र' उनका बहाना है.'
भूल चुके जो अपना 'संकल्प पत्र', 'श्वेत पत्र' उनका बहाना है! pic.twitter.com/d9HQrwTSxM
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 18, 2017