अपने पैतृक गॉव सैफई में पत्रकारो से बात करते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की जिन सड़को को लेकर बीजेपी आज अपनी वाहवाही की बात कर रही है उससे पहले समाजवादी सरकार में उत्तर प्रदेश में सबसे बेहतरीन एक्सप्रेस-वे और करीब 50 जिलो में सड़के बनाने का काम किया गया है।
हार्दिक पटेल की सीडी मामले पर बोलते हुए कहा कि किसी की सीडी दिखाना और किसी की प्राइवेसी को सार्वजनिक करना झूठा प्रचार करना बहुत गलत बात है। बीजेपी इस मामले में बहुत होशियार पार्टी है गुजरात में लोग सीडी से ज्यादा जीएसटी और नोटबन्दी से परेशान है।