सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों, गायों और एक्सप्रेस-वे को लेकर अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भाजपा सरकार पर टिप्पणी की है। अखिलेश ने ट्विटर पर लिखा- खेत में किसान का नुक़सान तो एक्सप्रेस वे पर इंसान की जान दोनों जगह गऊ माता का अपमान कहाँ है सरकार का स्वाभिमान? खेत में किसान का नुक़सान तो एक्सप्रेस वे पर इंसान की जान दोनों जगह गऊ माता का अपमान कहाँ है सरकार का स्वाभिमान? pic.twitter.com/8TnCe5I5c5 — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 21, 2018 यादव ने कहा कि बहकाने, भटकाने की कला में भाजपा की दक्षता का जवाब नहीं। विपक्ष पर झूठे आरोप लगाने में उसे कोई संकोच नहीं होता है। जाति की राजनीति खुलकर भाजपा राज में चल रही है। वह विभिन्न समाजों के बीच खाई पैदा करने में लगी है। अखिलेश ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा नेतृत्व समझता है कि जातीय वैमनस्य पैदा कर वह वोट बैंक में इजाफा कर लेगा। इसलिए विभिन्न राजकीय विभागों तथा अन्य संवैधानिक संस्थाओं तक की नियुक्तियों में जाति का वर्चस्व दिखाई देने लगा है।