यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चित्रकूट के उपचुनाव में भाजपा की करारी हार पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने इस चुनाव के परिणाम को हवा का रुख बताकर बीजेपी के प्रति जनता का अविश्वास बताया है।
अखिलेश ने ट्विटर पर लिखा कि चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार, हवा के रूख को बता रही है। नोटबंदी और GST का सारा सच अब जनता को समझ आने लगा है। ये परिणाम जनता के मन में भाजपा के प्रति बढ़ते अविश्वास और विरोध का प्रतीक है। भाजपा की हार की हवा, अब गुजरात तक भी जाएगी।
चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार, हवा के रूख को बता रही है. नोटबंदी और GST का सारा सच अब जनता को समझ आने लगा है. ये परिणाम जनता के मन में भाजपा के प्रति बढ़ते अविश्वास और विरोध का प्रतीक है. भाजपा की हार की हवा, अब गुजरात तक भी जाएगी.— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 12, 2017