फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने शेयर की सैनिक स्कूल की यादें, लिखा 'देश-सेवा के वो पाठ पढ़े...जो आज भी काम आ रहे हैं'

Thu, 23 Apr 2020 12:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना महामारी से बचने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। सरकार ने लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी है। ऐसे में खाली समय में लोग अपनी पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं। टाइमपास करने के लिए लोग सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों को पुरानी तस्वीरें पोस्ट करने का चैलेंज दे रहे हैं इसी बीच एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन


यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर के शेयर होने के बाद लोग बड़ी तेजी से इस तस्वीर पर लाइक व कमेंट कर रहे हैं। अखिलेश यादव द्वारा शेयर इस तस्वीर में वह स्कूल ड्रेस में दिखाई पड़ रहे हैं।

इस तस्वीर में वो बच्चों के एक ग्रुप के साथ हैं। साथ ही एक शिक्षक भी इस तस्वीर में बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि यह तस्वीर अखिलेश यादव के स्कूल के समय की है, जब अखिलेश यादव धौलपुर मिलिट्री स्कूल में पढ़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें