फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकम्मी है योगी सरकार, बर्बाद किए 3 महीने: अखिलेश यादव

Tue, 13 Jun 2017 10:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूत विपक्ष की भूमिका अदा करते हुए हर मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने में लगी है। योगी सरकार को निशाना पर रखकर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के कामों की जांच के बहाने योगी सरकार ने तीन महीने बर्बाद कर दिए और किया कुछ नहीं।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार कुछ तो करे, ताकि विकास हो और जनहित के काम आगे बढ़ सके। अभी तो उन्होंने समाजवादी सरकार के कार्यों की जांच के बहाने तीन महीने बर्बाद कर दिए हैं। प्रदेश का विकास रुका हुआ है। समाजवादी सरकार ने जो कदम उठाए थे, वही विकास का रास्ता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को बांटने और नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है। वह विकास को सांप्रदायिकता के चश्मे से देखना चाहती है। अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के काम काज पर कहा कि अब तक जनहित की किसी नई योजना की शुरुआत तक नहीं की है। जो योजनाएं समाजवादी सरकार ने चलाई थीं, उनका ही नाम बदलकर अपनी विकास योजना बताना कहां की नैतिकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें