फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले- 'BJP सरकार चाहे तो सारी सुरक्षा वापस ले ले, हम तो साईकिल से चल देंगे'

Mon, 17 Jul 2017 03:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
13 जुलाई को सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुरक्षा में कमी क्या कर दी, अखिलेश ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे डाली... 
विज्ञापन


औरैया के इटैली गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस फैसले को लेकर भाजपा पर तीखे प्रहार किए। जानिए क्या बोले अखिलेश..?


 

अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
​उन्होंने सुरक्षा में लगी SUV कार वापिस लेने के सवाल पर कहा की बीजेपी चाहे तो वह अपनी सारी सुरक्षा वापस ले ले। कहा उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार चाहे तो सारी कार ले ले वह साईकिल वाले है साईकिल से चलेंगे।

 

डेमो
वही विधानसभा में मिले विस्फोटक पदार्थ पर उन्होंने कहा विधान सभा में विस्फोटक मिला सुरक्षा में बड़ी चूक है। इसकी भी जांच होनी चाहिए और यूपी की खराब क़ानून व्यवस्था दिनों दिन ख़राब होती जा रही। इस दौरान कार्यकर्ता अखिलेश यादव से मिलने के लिए बेकाबू होते दिखे लेकिन कड़ी सुरक्षा के चलते लोग दूर ही नजर आए।


 
विज्ञापन

डेमो
गौरतलब हो 13 जुलाई को सीएम योगी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपनी विरोधी पार्टी और विधानसभा में विपक्ष की भूमिका में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा में लगी गाड़ियों की कटौती कर दी। इस फैसले के बाद अब अखिलेश यादव के सरकारी काफिले में लगी गाड़ी SUV नहीं दिखेगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें