फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए अखिलेश ने क्यों कहा बीजेपी को निष्क्रिय और नाकाम सरकार

Wed, 22 Aug 2018 01:09 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बीजेपी सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर तंज कसने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते। मंगलवार को अखिलेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर नारी सुरक्षा के मुद्दे पर बीजेपी को निष्क्रिय और नाकाम सरकार कह डाला। 

अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़ व विरोध करने पर आग से जलाने की दर्दनाक घटना से आज प्रदेश में बच्चियां और अभिभावक दहशत के माहौल में जी रहे हैं।  इस घटना ने पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आक्रोश को और बढ़ा दिया है। ये सरकार नारी सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह निष्क्रिय और नाकाम है। 
 

 
विज्ञापन

2 of 4
अखिलेश यादव
इससे पहले 19 अगस्त को अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि- मेरा दिल केरल के लोगों के पास चला जाता है। मेरी पत्नी और मैंने केरल में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए व्यक्तिगत दान करने का फैसला किया है। यदि आप भी उनकी मदद कर सकते हैं, तो अपना योगदान अवश्य दें। उन लोगों को याद रखें जो खो गए थे और केरलवासियों के लिए प्रार्थना करें जो लड़ना जारी रखें हैं। 
 

My heart goes out to the people of Kerala. My wife & I have decided to make a personal donation to help those in need in Kerala. If you can help in anyway, I ask that you please contribute. Remember the ones who were lost, & pray for Keralites who continue to fight #UPforKerala

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 19, 2018
विज्ञापन

3 of 4
अखिलेश यादव
अखिलेश ने 11 अगस्त को ट्वीट कर कहा कि- बस्ती में बन रहे नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर गिरने से हताहत लोगों को सरकार तुरंत राहत पहुँचाए। इस ‘ना-काम सरकार’ में कोई काम नहीं हो रहा है और जो एकआध हो भी रहा है, तो उसकी ये दुर्दशा है। अब तो सरकार को अपने कामों की कमी व भ्रष्टाचार की जांच के लिए कोई स्थायी आयोग ही बना देना चाहिए। 
 

बस्ती में बन रहे नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर गिरने से हताहत लोगों को सरकार तुरंत राहत पहुँचाए. इस ‘ना-काम सरकार’ में कोई काम नहीं हो रहा है और जो एकआध हो भी रहा है, तो उसकी ये दुर्दशा है. अब तो सरकार को अपने कामों की कमी व भ्रष्टाचार की जाँच के लिए कोई स्थायी आयोग ही बना देना चाहिए. pic.twitter.com/hX6fPQV2bD

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 11, 2018
विज्ञापन

4 of 4
अखिलेश यादव
अखिलेश ने 9 अगस्त को ट्वीट कर पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने पर भी नाकामी का ठीकरा बीजेपी के सिर फोड़ा था।

अखिलेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था कि- उ.प्र. पुलिस भर्ती बोर्ड की लिखित परीक्षा का रद्द होना भाजपा सरकार की नाकामी है। नयी नौकरियां हैं नहीं व पुरानी चली गयीं हैं। नयी नौकरियां ही नये उपभोक्ताओं व मांग को जन्म देंगी। अपनी नकारात्मक चुनावी राजनीति में व्यस्त भाजपा को न बेरोज़गारी दिख रही है, न चौपट होती अर्थव्यवस्था। 
 

उ.प्र. पुलिस भर्ती बोर्ड की लिखित परीक्षा का रद्द होना भाजपा सरकार की नाकामी है. नयी नौकरियां हैं नहीं व पुरानी चली गयीं हैं. नयी नौकरियां ही नये उपभोक्ताओं व माँग को जन्म देंगी. अपनी नकारात्मक चुनावी राजनीति में व्यस्त भाजपा को न बेरोज़गारी दिख रही है, न चौपट होती अर्थव्यवस्था.

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 9, 2018
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें