फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... अब नयी इबारत लिखनी है : अखिलेश यादव

Tue, 02 Jan 2018 08:57 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
परिवार के साथ अखिलेश यादव

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों परिवार के साथ नए साल पर छुट्टियां मना रहे हैं। ट्विटर पर पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए अखिलेश ने नए साल की बधाईयां देते हुए सियासत की साजिश पर एक बार फिर उंगली उठा दी है। 





 

विज्ञापन

2 of 4
अखिलेश यादव का परिवार
यूपी के पूर्व सीएम रह चुके अखिलेश यादव प्रदेश की योगी सरकार से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं तभी तो वह ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ते जिससे वह भाजपा सरकार पर कटाक्ष न कर सकें। राजस्थान में परिवार के साथ छुट्टियां मनाते हुए अखिलेश ने ट्विटर पर लिखा कि...
माना वतन में मुश्किल हालात रहे, सियासत की साज़िश से इंसानी रिश्ते तार-तार रहे....पर जो बीत गया सो बीत गया... अब नयी इबारत लिखनी है, जिससे अब इस नये साल में अमन-चैन और प्यार रहे... और हर किसी का दामन ख़ुशियों से आबाद रहे. नये साल की अनंत शुभकामनाएँ!!!

 
विज्ञापन

3 of 4
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव
इससे पहले भी अखिलेश ने बीबीसी की एक खबर का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।
जब ख़ुद ही हुए कोतवाल तो डर काहे का.....

 
विज्ञापन

4 of 4
अखिलेश यादव का परिवार
अच्छी विदेश नीति अच्छे सम्बन्ध बनाती है, ख़ास तौर से पड़ोसी देशों से, लेकिन वर्तमान सरकार की विदेशी नीति चौतरफ़ा टकराव को जन्म दे रही है. शांति, सहयोग और सह अस्तित्व के सिद्धांत के बिना विकास संभव नहीं होता शायद इसीलिए भाजपा सरकार विकास के मुद्दे पर लगातार असफल होती दिख रही है.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें