हाईवे की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे
सीसामऊ नाला के डायवर्जन के समय पीएम, सीएम ने जहां सेल्फी ली थी, उसका हाल देख लें, वहां गंदगी का अंबार है। पनकी पावर स्टेशन समय से बनता तो शहर को सस्ती बिजली मिलती। मेट्रो हमारी देन है, यह सरकार उससे आगे कुछ नहीं कर पाई। लखनऊ से कानपुर आने पर हाईवे की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। धूल उड़ रही है। कहा कि 2027 में हमारी सरकार बनी तो कानपुर को लखनऊ से ज्यादा सुंदर बनाएंगे। 15 दिन में फायर एनओसी दिए जाने के फैसले को भी बताया।
मतदाताओं ने लोकतंत्र को बचाया है
सीसामऊ उपचुनाव के मुद्दे पर बोले कि पुलिस, प्रशासन और सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी। मतदाताओं को परेशान किया। नंगी रिवाल्वर लगाकर वोटर रोके गए। प्रशासन को अपने वश में किया, लेकिन फिर भी भाजपा हारी। मतदाताओं ने लोकतंत्र को बचाया है। शहर की गोविंदनगर, किदवईनगर और महाराजपुर विधानसभा में पार्टी की कमजोर स्थिति पर कहा कि जिस दिन जनता को अपनी बात समझा लेंगे, सबसे अधिक वोटों से जीतेंगे।
हिंदुओं पर अत्याचार के मामले में संसद का करें घेराव
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मामले में सपा मुखिया ने कहा कि केंद्र सरकार मामले में हस्तक्षेप करे। वहां हिंदुओं के साथ अन्याय हो रहा है। इस मामले में वह केंद्र सरकार के साथ हैं। लोगों को यहां वहां प्रदर्शन करने के बजाए इस मुद्दे पर संसद का घेराव करना चाहिए।