फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: भाजपा नेताओं के बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोले- नतीजों से घबरा रहे हैं...इसलिए बिगड़ गई है भाषा

Thu, 25 Apr 2024 01:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज के लोग अपने साथ हुई वादा खिलाफी और विकास में अनदेखी का भाजपा वालों से बदला लेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने पहले चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि तब जिन्होंने प्यार दिया था, वो अब भी साथ देने को तैयार खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज संसदीय सीट से अपना नामंकन पत्र दायर करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि यह सभी लोग चुनाव के नतीजों को सामने देखकर घबरा गए हैं। इसीलिए उनकी भाषा बिगड़ गई है।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि कन्नौज का विकास रोकने वालों को अब पाकिस्तान याद आ रहा है। बताया कि वो और उनका परिवार कन्नौज के लिए हमेशा से समर्पित रहे हैं। कन्नौज की जनता के आभारी हैं कि उन्होंने फिर से यहां चुनाव लड़ने का मौका दिया है।
कन्नौज के लोग अपने साथ हुई वादा खिलाफी और विकास में अनदेखी का भाजपा वालों से बदला लेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने पहले चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि तब जिन्होंने प्यार दिया था, वो अब भी साथ देने को तैयार खड़े हुए हैं। भाजपा का इस बार सफाया होना तय है।

विज्ञापन

भाजपा की नकारत्मकता को नकार देंगे
अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार का चुनाव नकारत्मकता को खत्म कर देगा। कन्नौज सुगंध की नगरी है। यहां के लोग खुशबू फैलाते हैं। यहां से कन्नौज क्रांति होगी। लोग प्रेम, भाईचारा के साथ आगे बढ़कर भाजपा की नकारत्मकता को नकार देंगे।
विज्ञापन

रामगोपाल बोले-भाजपा की जमानत जब्त होगी
अखिलेश यादव के नामांकन के बाद कलक्ट्रेट से बाहर निकलते हुए प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि अखिलेश आ गए हैं, अब यहां से भाजपा की जमानत जब्त हो जाएगी। जनता समाजवादी पार्टी को वोट देकर रिकॉर्ड वोट से जिताएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें