उसके बाद ट्वीट करके भाजपा सरकार हमला किया। तत्कालीन सपा सरकार में वर्ष 2016 में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का कार्य शुरू किया गया था। जिसको राजनैतिक द्वेष की भावना के चलते भाजपा सरकार ने काम को रोक दिया है। सपा मुखिया अब सैफई में अधूरे पड़े प्रोजेक्टों का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भी रुक लिए हालचाल
लखनऊ जाते समय कुदरैल कट पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का अखिलेश यादव ने निरीक्षण किया। करीब दस मिनट तक रुक कर निर्माणाधीन कार्य को देखा। लोगों के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की फोटो खिचवाई। वहां पहुंचे कार्यकर्ताओं से मिले और उनका हाल जाना। कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
सपा कार्यकर्ता दलवीर सिंह यादव ने अपने उपर लगे झूठे बलात्कार के मुकदमे के बारे में बताया कि पुलिस झूठे मुकदमे लगाकर सपा कार्यकर्ताओं का शोषण कर रही है। श्री यादव ने कहा वह इस संबंध में एसएसपी से बात करेंगे। ताखा क्षेत्र के अजय यादव, आशू यादव से मिले। आशू यादव के पिता राधेश्याम पत्रकार के बारे में पूंछा। क्षेत्र के लोगों के बारे जानकारी की।
सैफई में जोर शोर से चलाया सदस्यता अभियान
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने गांव सैफई में पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण किया। उन्होंने सदस्यता अभियान के तहत सैफई गांव के प्रधान रामफल बाल्मीक, राजवीर शंखबार और चंद्रभान शाक्य का चयन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष तीनों लोगों के घरों पर सिलसिलेवार ढंग से गए।
पार्टी की सदस्यता के लिए लोगों को प्रेरित किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने गांव के बुजुर्ग महिलाओं और युवाओं से दिल खोलकर के मिले। उनको इस बात का भी भरोसा दिया कि किसी भी तरह की कोई कठिनाई होने पर उनको जानकारी दें, ताकि वो अपने स्तर से उनकी मदद कर सकें।