कानपुर में मंच पर एकसाथ राहुल अखिलेश यादव
- फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला कानपुर
गठबंधन में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए किदवई नगर सीट से अपनी प्रत्याशिता वापस लेने वाले ओमप्रकाश मिश्रा को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार बनने पर लालबत्ती का आश्वासन दिया है। रैली में उनको खास तवज्जो दी गई। ओमप्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री के बुलावे पर वे रविवार सुबह मुख्यमंत्री आवास लखनऊ पहुंचे। 10 बजे मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई तो टिकट कटने से उन्होंने निराशा की बात मुख्यमंत्री से कही। इस पर मुख्यमंत्री ने सरकार बनने पर लालबत्ती देने का आश्वासन दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री उन्हें अपने साथ हेलीकॉप्टर से पहले उन्नाव और फिर कानपुर लाए। उन्नाव की जनसभा में भाषण भी दिलवाया। ओमप्रकाश ने जीआईसी ग्राउंड में हुई जनसभा को भी संबोधित किया।