फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की इन तीन सीटों पर जीत के लिए डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव भाजपा-कांग्रेस को देंगे खुली चुनौती

Tue, 16 Apr 2019 11:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पति अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 में जीत दर्ज करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव हर संभव कोशिश कर रहे हैं। यूपी में दोबारा से अपने पैर जमाने के लिए अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमों मायावती से हाथ मिलाया है। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव बुधवार को रसूलाबाद, कन्नौज व फर्रुखाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। रसूलाबाद प्रतिनिधि के अनुसार डिंपल यादव के समर्थन में बुधवार को चुनावी जनसभा का आयोजन विसधन रोड पर राइस मिल के सामने मैदान में होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

अखिलेश यादव, डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
सुबह 11:05 बजे पूर्व सीएम अखिलेश यादव हेलिकाप्टर से आएंगे। उनके साथ डिंपल यादव, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा, बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा भी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद फर्रुखाबाद जिले के अचरा में सभा करेंगे।

वह दोपहर 12:25 बजे अचरा में हेलीपैड पर उतरेंगे। उनके साथ कन्नौज से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी डिंपल यादव भी रहेंगी। दोपहर बाद 1:30 बजे कन्नौज जिले के तालग्राम रोड पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पास सभा करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें