सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले बयान पर टिप्पणी करते हुए कि उन्हें ऐसे किसी मोर्चे के बारे में जानकारी नहीं है। अखिलेश ने यह भी कहा कि अगर ऐसा मोर्चा बन रहा है, तो अच्छी बात है।
आगे अखिलेश ने आस्तीन के सांप का उदाहरण देते हुए चाचा शिवपाल की घेरने की कोशिश की। अखिलेश ने कहा कि सपेरे कहीं से भी सांप निकाल लेते हैं। हम लोग आस्तीन के सांप को अच्छी तरह पहचानते हैं।
इससे पहले शुक्रवार को शिवपाल यादव ने कहा था कि वे सेक्युलर मोर्चा बनाएंगे, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे। उन्होंने कहा कि वो इस मोर्चे से बिखरे हुए समाजवादियों और सामाजिक न्याय में विश्वास करने वाले लोगों को जोड़ेंगे।
Desh mein zaroorat hai ki aisi taakat bane, jo secular ho aur desh ko vikas ke raaste par le jaaye: Akhilesh Yadav pic.twitter.com/dgb3Txh1t7
— ANI UP (@ANINewsUP) May 5, 2017
हालांकि उन्होंने कहा कि फिलहाल सेक्युलर मोर्चा चुनाव नहीं लड़ेगा। इस मोर्चे से समाजवादी पार्टी को मजबूत किया जाएगा। इससे पहले शिवपाल ने बुधवार को इटावा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि वो अखिलेश को एक महीने के अल्टीमेटम दे रहे हैं। उनका कहना था कि अखिलेश नेताजी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दें वरना वो सेक्युलर मोर्चा बनाएंगे।
वहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की दोस्ती आगे भी कायम रहेगी। बता दें कि अभी पिछले दिनों ही मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि कांग्रेस से गठबंधन करना गलती थी। इसी वजह से करारी हार मिली। उन्होंने कहा था कि वो कांग्रेस से गठबंधन के पक्ष में नहीं थे।
हाथ में बीन लिए अखिलेश की प्रेस कान्फ्रेंस में पहुंचे थे ये लोग
अखिलेश की प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान करतब दिखाने वाले वहां पहुंचे थे उन्होंने अखिलेश के सामने सपेरे की बीन पर तरह-तरह के करतब भी दिखाए..
#WATCH: Artistes perform in presence of Akhilesh Yadav at a meeting of Samajwadi Party's cultural cell in Lucknow. pic.twitter.com/aMKDLGfZIL
— ANI UP (@ANINewsUP) May 5, 2017