फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP पर अखिलेश के तीखे तीर, बोले- 'षड्यंत्र रचने में हैं माहिर, नेता जी तक को भी नहीं छोड़ा'

Mon, 01 May 2017 12:29 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

पूर्व सीएम ने कहा- भाजपा के लोग षड्यंत्र रचने में माहिर
सहन नहीं करेंगे सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न 
विज्ञापन
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अभी प्रदेश की भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया है। जो कर रहे हैं, सब सपा सरकार की देन है। रविवार को सैफई में लोक निर्माण के अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखे तीर चलाए। कहा कि भाजपा के लोग षड्यंत्र रचने में माहिर हैं। इन्होंने नेता जी को भी नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि नेता जी के इटावा आवास पर बिजली मीटर लगने के मामले में एक इंजीनियर ने भाजपा के पूर्व विधायक के कहने पर नेता जी को बदनाम करने का षड्यंत्र रचा। अखिलेश ने चेतावनी दी कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब भी कोई अधिकारी उत्पीड़न करे तुरंत उसका वीडियो बनाएं और उन्हें भेजें, वे कार्रवाई कराएंगे।

उन्होंने कहा कि सुनने में आया है कि एक्सप्रेस वे की जांच हो रही है। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या जांच हो रही है। भाजपा सरकार ने 1 लाख रुपये तक किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी, अब ये लोग कह रहे है कि 51 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ कर्ज माफ करेंगे। प्रति किसान कितना कर्ज माफ होगा इसका हिसाब जनता करे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धोखेबाजों का बोलबाला है। इनसे बचकर रहना है। ये बुलेट ट्रेन और 15 लाख का सपना दिखाकर सत्ता हासिल करते हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे दुनियां की सबसे अच्छी सड़क है। सहारनपुर एसएसपी लव कुमार के आवास पर हमले के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा सपा सरकार में कभी नहीं हुआ।

अगर एसएसपी अपने आवास पर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सरकार रोज बयान दे रही है कि अपराधी यूपी छोड़ जाएं लेकिन अभी तक जितनी भी घटनाएं हुईं हैं, उनको भाजपाइयों और आरएसएस के लोगों ने अंजाम दिया है। प्रदेश की जनता में भ्रम की स्थिति है कि प्रदेश से बाहर जाने को किसे बोला जा रहा है और गुंडा माफिया कौन है ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें