निकाय चुनाव की तिथियां तय होते ही दलों में टिकट को लेकर घमासान चरम पर है। सभी दल अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को लखनऊ में पार्टी नेताओं से बात करेंगे।
करीब 95 सपा नेताओं को लखनऊ बुलाया
अखिलेश यादव
कानपुर। महापौर की सीट और वार्डों की स्थिति पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को लखनऊ में चर्चा करेंगे। उन्होंने सुबह 11 बजे शहर के करीब 95 सपा नेताओं को लखनऊ बुलाया है। इन नेताओं में नगर और नगर ग्रामीण इकाई के पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, सभी पूर्व प्रत्याशी, पूर्व जिला पदाधिकारी, पूर्व मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा जिन लोगों ने महापौर पद के लिए अपना आवेदन किया है, वे भी इस बैठक में शामिल रहेंगे।
उम्मीदवारों की लिस्ट भी कर दी जाएगी फाइनल
अखिलेश यादव
ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरान महापौर की सीट और नगर पंचायतों की सीट पर किन-किन लोगों को उतारना है, इसका खुलासा कर दिया जाएगा। साथ ही वार्डों में पार्षदों के उम्मीदवारों की लिस्ट भी फाइनल कर दी जाएगी। नगर अध्यक्ष ने बताया कि सुबह आठ बजे ही सभी नेता अपने वाहनों से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।