फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ये हैं अखिलेश के अबतक के सबसे बड़े बयान

Sun, 03 Feb 2019 04:34 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव (lok sabha election 2019) नजदीक आने को हैं सियासी घमासाम भी तेज होता जा रहा है। इसी सियासी घमासान के क्रम में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भाजपा सरकार विरोधी ट्वीट किया है। 

अखिलेश ने लिखा कि अब तक खाते में 15 लाख नहीं, अब कभी भाजपा की बात नहीं!  अखिलेश का यह बयान लोक सभा चुनाव 2019 को देखते हुए भी बहुत कुछ कह रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
2 फरवरी को अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा था कि- देश के खाली हाथ बैठे युवा बैठे-बैठे सोच रहे हैं कि बात-बात में बनावटी आंकड़े पेश करने वाली भाजपा सरकार बेरोजगारी के मामले में आखिर कोई डाटा पेश क्यों नहीं कर रही है। 
 


यह भी लिखा कि ये ‘दो करोड़ी’ रोज़गार देने का वादा करने वाले ‘दो कौड़ी’ के नहीं निकले। 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
2 फरवरी को ही अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा था कि- आज सुबह जब भारत के मध्यम वर्ग की आंखें खुलीं तो वो सच में खुल गईं और उन्होंने पाया कि पेट्रोल और गैस की महंगाई के बीच जो कुछ राहत उन्हें कल बजट में दिख भी रही थी, वो झूठी आंकड़ेबाजी है। 
 


साथ ही यह भी लिखा कि हिसाब निकालने पर सच में एक परिवार के हिस्से में 1 महीने में सौ-दो-सौ की भी बचत नहीं हो रही है। 

4 of 5
डेमो पिक
अखिलेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर 2 फरवरी को बजट पर तंज कसते हुए कहा था कि- जनता को उम्मीद थी कि जो शौचालय पिछले सालों में बने हैं, उनमें पानी भी उपलब्ध हो सके इसके लिए इस बजट में सरकार जरूर कुछ-न-कुछ प्रावधान करेगी लेकिन हुआ कुछ भी नहीं।
 


आगे लिखा कि बिना पानी के शौचालय सफाई की जगह गंदगी व बीमारी की वजह बन रहे हैं व लाखों करोड़ का खर्चा निरर्थक साबित हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
इससे पहले 29 जनवरी को कानपुर में अमित शाह की रैली से ठीक पहले भी अखिलेश ने ट्वीट कर बड़ा बयान दिया था। लिखा था कि  2019 का लक्ष्य स्पष्ट है: भाजपा हटाओ, उम्मीद जगाओ। चुनाव जीत कर रोस्टर, आरक्षण, फसलों के दाम, इंकम गारंटी और सब ही मुद्दे आपस में तय करेंगे।
 

2019 का लक्ष्य स्पष्ट है:

भाजपा हटाओ, उम्मीद जगाओ।

चुनाव जीत कर रोस्टर, आरक्षण, फ़सलों के दाम, इंकम गारंटी और सब ही मुद्दे आपस में तय करें गे। लेकिन यह तब सम्भव है जब लक्ष्य सत्य और संविधान की सुरक्षा होगा ना कि सत्ता की लालच।

आप को आप का हक़ वही दे सकते हैं जो आप के हैं!

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 29, 2019
 
लेकिन यह तब सम्भव है जब लक्ष्य सत्य और संविधान की सुरक्षा होगा ना कि सत्ता की लालच। आप को आप का हक वही दे सकते हैं जो आप के हैं! 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें