फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Byelection: शिवपाल से अखिलेश और डिंपल की मुलाकात, ट्वीट कर साझा की तस्वीर, लिखी ये बात

Thu, 17 Nov 2022 03:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Mainpuri Byelection: नेताजी मुलायम सिंह यादव की विरासत को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ ही यादव कुनबा पूरी ताकत के साथ जुटा है। इसी बीच शिवपाल यादव से मिलने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव उनके सैफई स्थित आवास पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
शिवपाल के आवास पर अखिलेश, डिंपल और आदित्य यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mainpuri Byelection: मैनपुरी उपचुनाव के मद्देनजर शिवपाल के हर कदम पर इस वक्त सभी की निगाहें टिकी हैं। इस बीच अखिलेश यादव और डिंपल यादव प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। बता दें, शिवपाल यादव सपा की ओर जारी चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

विज्ञापन

यह मुलाकात उपचुनाव से पहले अहम मानी जा रही है, जो एक घंटे से भी ज्यादा चली। इस दौरान उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद अखिलेश और डिंपल मैनपुरी के लिए रवाना हो गए। वहीं, शिवपाल की ताखा ब्लॉक क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चर्चा हुई।



अखिलेश ने ट्वीट कर साझा की तस्वीर
अखिलेश यादव ने मुलाकात की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि नेता जी और घर के बड़ों के साथ-साथ मैनपुरी की जनता का भी आशीर्वाद साथ है।

विज्ञापन
Trending Videos

बता दें कि बुधवार को शिवपाल ने जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग बैठक की। सैफई के एक विद्यालय में दो घंटे की बैठक के बाद शिवपाल मीडिया के सामने भी नहीं आए। बाहर निकले कार्यकर्ताओं ने बताया कि शिवपाल ने डिंपल को जिताने के लिए कहा है।

शिवपाल के खुलकर सामने न आने और अपने फैसले की जानकारी मीडिया को न देने से भी कुछ सवाल खड़े हैं। बैठक से बाहर आए जसवंतनगर क्षेत्र से शिवपाल के प्रतिनिधि ने बताया कि उन्होंने कार्यकर्ताओं की इच्छा जाननी चाही, लेकिन उन लोगों ने स्पष्ट कह दिया कि जो निर्णय वह लेंगे वहीं स्वीकार है।

डिंपल के सामने हैं रघुराज
मैनपुरी संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी ने पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन

नेताजी की विरासत को बचाने और डिंपल यादव को जिताने के लिए पूरा परिवार एक है। यही नहीं, अखिलेश यादव को पता है कि शिवपाल यादव की भूमिका इस उपचुनाव में कितनी अहम है, क्योंकि शिवपाल यादव खुद जसवंतनगर से विधायक हैं और जिले में उनकी पकड़ काफी मजबूत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें