फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश ने साधा निशाना, कहा- भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने उपचुनाव में वोटों पर डाला था डाका

Sat, 09 Aug 2025 07:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने उपचुनाव में वोटों की डकैती डाली थी या कहें वोटों का अपहरण कराया था। यह आरोप शनिवार को सैफई में रक्षाबंधन मनाने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग न्याय करेगा या नहीं करेगा इस पर पूरी बहस होनी चाहिए। कहा कि विधानसभा के उपचुनाव में सबसे ज्यादा मनमानी की गई। सभी अधिकारियों ने भाजपा सरकार के इशारे पर उनके पक्ष में वोट डलवाए। कुंदरकी, मीरापुर और फैजाबाद में हुए उपचुनाव उदाहरण हैं। ऐसे वीडियो भी सामने आए थे, जिनमें एक-एक व्यक्ति छह-छह वोट डालते दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


एक व्यक्ति ऐसा भी पकड़ा गया था जो दूसरी जगह से वोट डालने आया था। बताया कि भाजपा के इशारे पर अधिकारियों ने सपा के वोटरों को सूची से काट दिया था। कहा कि जब सपा ने इसकी शिकायत आयोग में की थी तो आयोग ने मुझसे सूची मांगी थी। मैंने 18 हजार लोगों की सूची भी उपलब्ध कराई थी, जिनके नाम बिना वजह काट दिए गए लेकिन आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। यदि उसी समय उन अधिकारियों पर कार्रवाई कर देता तो आज यह लड़ाई नहीं लड़नी पड़ती।

अमेरिका की ओर से बढ़ाए जा रहे टैरिफ के सवाल पर कहा कि यह मौका मिला है भारत के लोगों कि अपना उद्योग, कारोबार अपने हाथ में ले लें। भाजपा ने देश के उद्योगपतियों पर भरोसा किया होता तो देश को आज अमेरिका से धमकियां नहीं झेलनी पड़तीं। कहा चीन से भी संबंध खराब हो गए हैं। पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि डीजीपी और सरकार से कई बार टॉप टेन अपराधियों की सूची मांगी लेकिन अभी तक नहीं दी गई। जब तक सूची सामने नहीं आती है तब तक भाजपा सरकार खुद माफिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें