फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का बड़ा बयान, कहा,‘मुलायम को अध्यक्ष बनाने का समय गुजर चुका’

Tue, 09 May 2017 10:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर पहुंचे अखिलेश यादव
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के सवाल को टालते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अब समय गुजर गया है। अब सदस्यता अभियान चल रहा है। ‘मैंने अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाकर गलती की’ मुलायम सिंह यादव के इस बयान पर अखिलेश यादव ने कहा ये उन्होंने क्यों कहा, उन्हीं से जाकर पूछिए। अखिलेश सोमवार को कानपुर के पूर्व एमएलसी लाल सिंह तोमर के बेटे की शादी के अवसर पर रामादेवी स्थित उनके आवास पर मीडिया से रूबरू थे। अखिलेश के साथ उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव भी थीं।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। जिस दिन सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया कांड के दोषियों को सजा सुनाई, उसी दिन कालपी जालौन में निर्भया जैसा कांड दोहराया गया। सरकार उस पर चुप्पी साधे है। भाजपा और हिंदू वाहिनी समाज को बांटने और जहर घोलने का काम कर रही हैं। सपा सदस्यता अभियान चला रही है। मीडिया से वे बोले कि मैं चाहूंगा आप भी सदस्य बनें।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बोले कि मीडिया ने उन्हें बनाया था, मीडिया ही उन्हें बिगाड़ेगी। आजकल किसी को अपमानित करना छोटी बात है। पार्टी चंदे की बात पर बोले कि सपा अपना हिसाब देने को तैयार है। अखिलेश ने एमएलसी के बेटे अतुल और उनकी पत्नी को सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया। यहां विधायक अमिताभ वाजपेई, सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद,  मो. हसन रूमी, अरुणा तोमर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें