फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश बोले- सपा की सरकार बनेगी तो लाल इमली अपने हाथ में ले लेंगे, योगी सरकार पर खूब कसे तंज

Wed, 13 Nov 2024 08:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीसामऊ उपचुनाव की सभा में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव की तिथि बढ़ाने का मतलब है कि भाजपा घबरा गई है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीसामऊ उपचुनाव के मद्देनजर चुनावी वादों के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लाल इमली मिल चलवाने का घुमाकर वादा किया। उन्होंने कहा कि अपनी सरकार बनेगी तो लाल इमली दिल्ली (केंद्र सरकार) से अपने हाथ में ले लेंगे। वादा किया कि टेनरियां नहीं हटने देंगे। करोड़ों खर्च करके टेनरी उद्योग को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, हमने कानपुर में मेट्रो चलवाई, ये सरकार नवीन मार्केट में पार्किंग नहीं बनवा पाई। डबल इंजन की सरकार के इंजन आपस में टकरा रहे हैं।
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन के बैनर तले जीआईसी ग्राउंड चुन्नीगंज में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के समर्थन में चुनावी सभा हुई। इसमें सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा और दावा किया कि गठबंधन सभी नौ सीटें जीत रहा है। हार के डर से भाजपा ने चुनाव की तिथि बढ़वाई है। लेकिन जनता 13 को होने वाले चुनाव का हिसाब 20 नवंबर के चुनाव में लेगी। अयोध्या में दोबारा हार से बचने के लिए चुनाव टाला है। भाजपा महाराष्ट्र में चुनाव हारेगी तो यूपी की कुर्सी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र कर कहा कि बुलडोजर से घर गिराने पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार पर 25 लाख जुर्माना लगाया है। दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब बुलडोजर गैराज में खड़ा होगा। गरीबों के घर नहीं टूटेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के पास बुनियादी सवालों में से एक का भी जवाब नहीं है। योगी सरकार में सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए। सरकार नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। नौकरी भाजपा के एजेंडे में नहीं है। एक राष्ट्र एक चुनाव की बात करने वाले परीक्षा नहीं करा पा रहे। साथ ही इस सरकार में आत्महत्या के मामलों का नया रिकार्ड बना है। इस मौके पर लाल इमली एसोसिएशन के कर्मचारियों ने अखिलेश यादव को ज्ञापन दिया।
Trending Videos

यह भी कहा
- दिल्ली वाला इंजन लखनऊ वाले को टक्कर मार रहा
- डीएम को पता ही नहीं चला बगल में आठ फुट गड्ढा खुद गया
- बुलडोजर इस सरकार का प्रतीक बन गया था
- पूरा प्रदेश जनता है कि सीसामऊ में जबरदस्ती चुनाव कराया जा रहा
- बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बधाई देता हूं
- विधायक (इरफान सोलंकी) आपके बीच फिर आएंगे, फिर काम करेंगे
- अयोध्या में बंद योजनाएं शुरू कराईं लेकिन सर्वे रिपोर्ट पर टाला चुनाव
- कलयुग में उलटा-पुलटा हो रहा, ज्ञानी चुप रहते थे लेकिन अब...
- समय-समय पर आरक्षण छीनने की कोशिश की जाती
- पहले डीएपी की बोरी में चोरी करते थे, अब बोरी ही चोरी हो रही
- बीजेपी वाले मुनाफाखोरी कर बढ़ा रहे महंगाई
- दंगा इसलिए कराया जाता है कि बुनियादी सवाल छिप जाएं
विज्ञापन

लोकतंत्र में एक आंसू सरकार गिरा देता है: अखिलेश
सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के रो पड़ने के मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में एक आंसू सरकार को गिरा देता है। नसीम की आंखों से बहुत आंसू निकले हैं। इरफान सोलंकी भी अन्याय के आगे नहीं झुके और उनकी पत्नी और मां भी नहीं झुकीं। नसीम अन्याय के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहीं, वह न हारीं और न थकी हैं। सपा ने उन्हें टिकट दिया। सीसामऊ वासियों से अपील की कि उन्हें इरफान सोलंकी से अधिक वोट दें। नसीम सोलंकी आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

सपा मुखिया ने कहा कि यह इरफान सोलंकी को न्याय दिलाने का चुनाव है। सरकार समाजवादियों को डराने के लिए मुकदमे दर्ज करा रही है। फिर अखिलेश ने सभा में आए लोगों से पूछा वोट डालने में घबराओगे तो नहीं? लोगों ने हाथ उठाकर नहीं कहा। बोले कि एक रास्ता बंद किया जाए तो दूसरे रास्ते से वोट डालने जाओ। प्रशासन आपकी चतुराई चेक करना चाहता है। सब लोगों को वोट देकर इरफान की मदद करनी है। पुलिस वाले भी सुप्रीम कोर्ट का फैसला पढ़कर अपने को बदलेंगे। अखिलेश ने यह भी कहा कि सीसामऊ की जीत से वर्ष 2027 में जीत मिलेगी। यही समझना की यह वर्ष 2027 का चुनाव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें