फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की जनसभा का सुपर संडे फार्मूला हिट, जोश के साथ उमड़ी खासी भीड़

Sun, 05 Feb 2017 06:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में अखिलेश व राहुल की जनसभा के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
कानपुर में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। आज रविवार को कानपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी एकसाथ मंच साझा करते हुए जनसभा को संबोंधित करेंगे। बता दें कानपुर के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। 
विज्ञापन


इस मौके पर खासी तादात में लोग सभा स्थल पर जुट चुके हैं। जीआईसी मैदान समर्थकों का जोश देखने लायक है। जानकारी मिली है कि अखिलेश यादव कानपुर पहुंच चुके है। वे आज सुबह उन्नाव में जनसभा को संबोधित करने के बाद हेलिकॉप्टर से कानपुर आए हैं। सभा स्थल पर जाने से पहले वे एक शादी समारोह में गए हैं।  

लेकिन सभा के लिए जमा हुई भीड़ को देखकर यकीनन यह कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राहुल गांधी का आज कानपुर दौरा बड़ा ही विशेष रहने वाला है। अखिलेश यादव कानपुर पहुंच गए है तो वहीं राहुल गांधी अहिरवां से कानपुर पहुचेंगे। कार्यक्रम थोड़ा देरी से शुरू होगा। बताया जा रहा है कि पहले दोनों नेता 2 बजे तक सभा स्थल पर आने वाले थे लेकिन अब समय आगे बड़ा दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें