फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए अखिलेश के 'गुरु द्रोण' से, 40 साल से मुलायम के बच्चों को दे रहे हैं दिक्षा

Sat, 18 Feb 2017 11:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की रैली में मंच पर बोलते सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
विज्ञापन
पार्टी में दो फाड़ होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की जिम्मेदारी संभालने के लिए यदि किसी पर सबसे ज्यादा भरोसा किया तो वह अपने 'गुरु द्रोण' पर किया। गुरु द्रोण बने इस शख्स ने अखिलेश का साथ कभी नहीं छोड़ा। अपना गुरुधर्म निभाते हुए हर मुश्किल घड़ी में अखिलेश के साथ डटे रहे। अखिलेश के 'गुरू द्रोण' अपनी किस कला में सबसे सबसे ज्यादा माहिर है जानिए...  
विज्ञापन


 

 

अखिलेश और मुलायम के करीबी हैं नरेश

डेमो
यूपी में सियासत को करीब से देखने वाले भी खूब जानते हैं कि अखिलेश के यह गुरू क्या तिकड़म बैठा सकते हैं। अखिलेश ने कुछ हद तक अपने इसी गुरू से तिकड़मबाजी के दाव पेंच सीख लिए हैं। यही कारण रहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान संभालते ही अपने धुरविरोधी चाचा शिवपाल का काम लगाकर अखिलेश ने नरेश उत्तम पटेल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। बताया जाता है कि नरेश उत्तम पटेल अखिलेश यादव और मुलायम सिंह दोनों के करीबी माने जाते हैं। बीते कुछ समय में पार्टी में उनकी किस्मत का सितारा बुलंदी पर पहुंच गया। 

यहां रहते हैं नरेश

सपा से प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद समर्थकों संग खुशी जाहिर करते नरेश उत्तम
यहां रहते हैं नरेश उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के बिंदकी में जन्में नरेश चंद्र उत्तम मौजूदा समय में कानपुर के नौबस्ता में रहते हैं। 51 वर्षीय नरेश उत्तम कुर्मी समाज से आते हैं। नरेश उत्तम कानपुर यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में पोस्ट ग्रेजुएट होने के साथ एलएलबी भी कर चुके है।
 

1980 में आए थे मुलायम के संपर्क में...

मुलायम सिंह के साथ बातचीत करते अखिलेश यादव
1980 में आए थे मुलायम के संपर्क में...
1980 में मुलायम सिंह के संपर्क में आने के बाद वे राजनीति में आए और उन्हें समर्पित सपा कार्यकर्ता और विवादरहित नेता कहा जाता है। केवल यही नहीं नरेश उत्तम सन 1980 से अखिलेश के बच्चों को दिक्षा देते आ रहे हैं लेकिन मुलायम के इन बच्चों में गुरु नरेश का वेशेष लगाव अखलेश से रहा है। इसलिए वे अखिलेश खेमे में रहे। 2006 और 2012 में भी वे विधान परिषद में वे रहे। आज वह समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की 33 सदस्यीय कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद के सदस्य भी हैं। जब अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश सपा के अध्यक्ष थे तो उत्तम उनके डिप्टी थे, लेकिन शिवपाल के पद संभालने के बाद उन्हें हटा दिया गया था खास बात यह है कि नरेश उत्तम सपा के संस्थापक मंडली के सदस्य भी और मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं।


 

कुर्मी वोटों पर तगड़ी पकड़

समाजवादी पार्टी के समर्थक
कुर्मी वोटों पर तगड़ी पकड़
नरेश उत्तम साल 1989 में सबसे पहले जनता दल प्रत्याशी के रूप में जहानाबाद से विधायक चुने गए थे। 1989 से 1991 के बीच मुलायम सिंह की पहली सरकार में वे मंत्री थे।
 
 
विज्ञापन

सियासी समीकरण बैठाने में उत्तम

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम
1993 में मुलायम के दूसरे कार्यकाल में दौरान नरेश उत्तम को यूपी पिछड़ा आयोग का सदस्य बनाया गया और मंत्री पद दिया गया। उत्तम की कुर्मी वोटों पर तगड़ी पकड़ बताई जाती है। 

नरेश उत्तम 
पिता का नाम- रोशन लाल
उम्र-51 वर्ष
जन्म स्थान- बिंदकी(फतेहपुर) उत्तर प्रदेश
शिक्षा- एमए, एलएलबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें