फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौत की मधुशाला से गांव में मातम', पीड़ित परिवारों से मिले अखिलेश यादव

Sun, 20 May 2018 06:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में जहरीली शराब पीने से अब तक 5 लोगों के मरने की खबर सामने आई है। जबकि 12 से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दूल गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले। इससे पहले कोतवाली महोबा के ग्राम करहरा कला में तीन माह पहले किसान राजबहादुर श्रीवास और ठाकुरदास के आत्महत्या करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रविवार को किसानों के परिजनों का हालचाल जानने आए पहुंचे।
विज्ञापन



उन्होंने मृतक किसान राजबहादुर के पिता गजराज और ठाकुरदास के पिता गंगा से मुलाकात कर हालचाल जाना। दोनों किसानों ने एक माह के अंतराल में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों किसानों के ऊपर बैंक और साहूकार का तीन लाख रुपये कर्ज भी था। कहा कि भाजपा नेता गांव में जा रहे हैं लेकिन किसानों की कोई मदद नहीं कर रहे है। गरीब किसानों को मिलने वाली समाजवादी पेंशन योजना भी भाजपा सरकार ने बंद कर दी। भाजपा सरकार गरीबों को 1000-1000 रुपये पेंशन दे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता दलितों के घर पर खाना खाकर उनका कोई भला ने करके उन्हें धोखा दे रहें है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें