फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वक्फ की संपत्ति कब्जाने के मामले में भी अखिलेश को जमानत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। वक्फ की संपत्ति पर कब्जा करने के मामले में आरोपी अधिवक्ता अखिलेश दुबे की जमानत अर्जी जिला जज अनमोल पाल ने शुक्रवार को खारिज कर दी। इसके पहले भी रंगदारी से संबंधित दो और मुकदमों में अखिलेश की जमानत अर्जी सेशन कोर्ट से खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन


मोईनुद्दीन आसिफ जाह शेख आसिफ जाह ने ग्वालटोली थाने में धोखाधड़ी, कूटरचना, धमकाने, रंगदारी वसूलने और हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें अखिलेश दुबे को भी आरोपी बनाया गया था। आरोप है कि सिविल लाइंस स्थित वक्फ शेख फखरुद्ददीन हैदर की संपत्ति पर अखिलेश व उसके साथियों ने धोखे से कब्जा कर लिया। जमीन 99 साल के पट्टे पर वर्ष 1911 में दी गई थी। संपत्ति वर्ष 2010 तक सिर्फ इस्तेमाल की जा सकती थी उसे हस्तांतरित करने का अधिकार किसी को नहीं था।
विजिलेंस की जांच के बाद वर्ष 2016 में एक रिपोर्ट दर्ज हुई थी इसमें चार्जशीट भी लग चुकी है। बेदखली की कार्रवाई चल रही थी लेकिन अखिलेश ने साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेजों से वक्फ की संपत्ति कब्जा ली। जमीन पर बड़ी-बड़ी इमारतें व गेस्ट हाउस बनाकर करोड़ों रुपये कमाए। अखिलेश की ओर से सब इंस्पेक्टर सभाजीत को 80 वर्षीय मोईनुद्दीन के घर भेजकर पैरवी न करने की धमकी दी जाती थी। पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी गई। लखनऊ जाते समय मोईनुद्दीन व उसके भाई को ट्रक से कुचलने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

जमानत अर्जी केे दौरान अखिलेश की ओर से अधिवक्ता ने कूटरचित पावर ऑफ अटार्नी में अखिलेश के शामिल न होने और झूठा फंसाए जाने का तर्क रखा वहीं डीजीसी की ओर से तर्क रखा गया कि भले ही अखिलेश प्रत्यक्ष रूप से शामिल न हो लेकिन वक्फ की संपत्ति पर बने आगमन गेस्ट हाउस के प्रबंधक ने बयान में साफ कहा है कि गेस्ट हाउस का रुपया अखिलेश को दिया जाता था। एक अन्य गवाह ने भी बयान में असलहों के बल पर जबरन उससे पावर ऑफ अटार्नी पर हस्ताक्षर कराने की बात कही है। अखिलेश के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। डर के कारण इतने समय तक वादी रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने गंभीर अपराध मानते हुए अखिलेश की जमानत अर्जी खारिज कर दी।





डकैती के मुकदमे में अखिलेश की जमानत पर सुनवाई 29 को

कानपुर। क्लासिक होटल की मालकिन रही प्रज्ञा तिवारी की ओर से 14 साल पहले जूही थाने में दर्ज कराए गए रंगदारी, बलवा व डकैती से संबंधित मुकदमे में भी अखिलेश की ओर से जिला जज की अदालत में जमानत अर्जी दाखिल कर दी गई है। इस मुकदमे में अगली सुनवाई 29 अक्तूबर को होगी। (संवाद)
-





अधिवक्ता अनूप की जमानत पर सुनवाई 28 को

कानपुर। पिछले दिनों जेल से रिहाई होने पर जेल गेट से ही दोबारा एक मुकदमे में अधिवक्ता अनूप कुमार शुक्ला को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। नौबस्ता थाने में रंगदारी, बलवा, धोखाधड़ी, गाली-गलौज व मारपीट से संबंधित मुकदमे में अधिवक्ता अनूप शुक्ला का नाम सामने आने पर उसे हिरासत में लिया गया था। इसी मुकदमे में जमानत के लिए अनूप की ओर से अधिवक्ता ने जिला जज की अदालत में जमानत अर्जी दाखिल कर दी है जिस पर सुनवाई 28 अक्तूबर को होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें