पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दे डाला। अखिलेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर ईवीएम का विरोध किया। साथ ही चुनाव आयोग से ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।
अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि- हमने फैसला कर लिया है कि अगला चुनाव ‘बैलेट पेपर’ से ही कराये जाने की मांग हम चुनाव आयोग से करेंगे। हम इस मांग को लेकर ‘बैलेट सत्याग्रह’ तक करने को तैयार हैं। देश और लोकतंत्र के भविष्य के लिए हम सबसे अपील करते हैं कि वो EVM को हटाए जाने के लिए हमारा साथ दें।