सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्नाव जिले के बारा सगवर थाना क्षेत्र के असथनी बालाखेड़ा गांव की 18 वर्षीय युवती मोनू धोबी की दंबगों द्वारा जालकर मार डालने की हत्या किए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होेंने इस घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है।
अखिलेश ने कहा है कि युवती को जलाकर मार डालना बर्बरतापूर्ण कृत्य है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सपा अध्यक्ष ने इस घटना की जांच के लिए पांच सदस्यों की कमेटी का गठन किया है।
यह कमेटी उन्हें तीन दिन के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। जांच कमेटी में जिलाध्यक्ष उन्नाव अनवार अहमद, पूर्व विधायक सुधीर रावत, पूर्व विधायक उदयराज यादव, जिलाध्यक्ष महिला सभा प्रभा यादव एवं जयचन्द विमल शामिल हैं। युवती की 21 फरवरी को बाजार से लौटते समय दिन दहाड़े जलाकर हत्या कर दी गई थी।