फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कानपुर डीएम को लगाया फोन, बोले भू माफियाओं के कब्जे से ग्रामीणों की जमीन मुक्त कराएं

Sat, 18 Jan 2020 09:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
akhilesh yadav - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के बिल्लौर कोतवाली क्षेत्र के दमन नवादा गांव के आधा दर्जन ग्रामीण सपा महिला नेत्री रचना सिंह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे ग्रामीणों ने सपा मुखिया को बताया कि गांव के भूमाफिया उनके खेतों पर जबरन कब्जा जमाए बैठे हैं।
विज्ञापन


डीएम एसएसपी एसडीएम और सीओ से शिकायत की लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस के चक्कर लगाते लगाते हैं चप्पलें घिस गई लेकिन भू माफियाओं ने जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ा। जिस पर अखिलेश यादव ने कानपुर के डीएम को फोन लगा कर पूरे मामले से अवगत कराया उन्होंने ग्रामीणों के जमीन  मुक्त करवाने और भू माफियाओं पर कार्रवाई करने के लिए कहा।

डीएम ने उन्हें जांच के बाद दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया है। बिल्हौर महिला मोर्चा की अध्यक्ष रचना सिंह ने बताया कि नंबर नवादा गांव के दबंग भूमाफिया ग्रामीणों की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत आला अधिकारियों से की लेकिन दबंग पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले से एसडीएम को अवगत कराया गया इसके बाद भी ग्रामीणों को इंसाफ नहीं मिला। हमने धरने पर बैठने की बात कही तो जांच करेंगे बोलकर मामला टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें