अखिलेश यादव का नया बंगला
सपा संरक्षक मुलायम सिंह का सरकारी घर छूटा तो पहली बार रात भर के लिए उन्हें लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रूकना पड़ा। कमरा नंबर 102 उनके लिए बुक था। डेडलाइन से पहले ही अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव ने सरकारी बंगला ख़ाली कर दिया। लगातार तीन दिनों तक उनके सामान पैक होते रहे। पिता-पुत्र का नया ठिकाना अंसल गोल्फ़ सिटी बन गया है।